Wednesday, December 22, 2010

गृह मंत्री और रक्षा मंत्री गोली खाएँ, मै एक करोड़ रुपये दूंगा- बाबा रामदेव

देश में किसी भी हादसे या भयावह दुर्घटना के होने पर खबरिया चैनलों से
लेकर देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विपत्र के नेताओं से लेकर दो दो
कौड़ी के  नेता तक बयानवीर बनकर हादसे में मृत हुए लोगों को और शहीद हुए
जवानों को श्रध्दांजलि देकर इस देश के रोड़ों लोगों की सहनशीलता, आस्था
और स्वाभिमान के साथ एक क्रूर मजाक करते हैं।

किसी भी हादसे के बाद श्रध्दांजलि देने का तमाशा किए जाने और मृत लोगों
को मुआवजा देने की घोषणा ऐसे की जाती है मानो हादसे के शिकार हुए शहीदों
और उनके परिजनों पर एहसान किया जा रहा हो। आश्चर्य इस बात का है कि 125
करोड़ केइस देश में न तो देश के लोग न इस देश का मीडिया नेताओं और सरकार
में बैठे मंत्रियों के इस घिनौने कृत्य को बढ़ा-चढ़ाकर प्रसारित ही नहीं
करता है बल्कि मीडिया वाले तो इन धूर्त राजनेताओं से उनकी प्रतिक्रिया
लेने के लिए ऐसे आगे-पीछे घूमते हैं मानो इन नेताओं के बंधुआ मजदूर हैं।

लेकिन लगता है अब इस देश में करोड़ों लोगों की आवाज दबी नहीं रह सकेगी।
देश और दुनिया में  आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों को
स्थापित करने में लगे बाबा रामदेव ने हरिद्वार के कुंभ मेले में आयोजित
योग शिविर में हजारों लोगों की मौजूदगी में गर्जना करते हुए कहा कि इस
देश के नेता और सरकारें हजारों-लाखों निर्दोष नागरिकों और देश भक्त सेना
के जवानों और पुलिस जवानों के खून से अपने हाथ रंग चुके हैं। अब देश के
करोड़ों लोगों की सहनशीलता समाप्त हो गई है। हादसे में शहीद हुए देश के
जवानों के परिवार के लोगों के मुआवजे की घोषणा ऐसी की जाती है मानो उनकी
शहादत को खरीद लिया गया हो। बाबा राम देव ने गर्जना करते हुए कहाकि मैं
इस देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को ेक करोड़ तो क्या उनकी
मुँहमांगी रकम दूँगा- क्या वे अपने सीने पर गोली खाने को तैयार हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि एक जमाना था जब इस देश में पराक्रमी राजा हुआ करते
थे जो अकेले ही तलवार लेकर युध्द के मैदान में उतर जाते थे, लेकिन आज के
राजा तो परिक्रमा करते हैं। जो जितना बड़ा चापलूस होता है उसे उतना ही
बड़ा पद मिल जाता है, ऐसे लोग इस देश के स्वाभिमान और गरिमा की रक्षा
क्या करेंगे, जिनका खुद का अपना स्वभिमान नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि
इस देश में सत्ता ऐसे लोगों के हाथ में है जो बंदूक की गोली की आवाज भी
सुन ले तो उनके कपड़े गीले हो जाए।  बाबा रामदेव ने कहा कि आज हर कोई इस
देश पर, देश के लोगों पर हमला करता है, क्योंकि हमारी सरकारों ने हमारे
देश के स्वाभिमान को मिट्टी में मिला दिया है।

रवि शंकर यादव
फैजाबाद-उत्तर प्रदेश
aajsamaj@in.com
Mobile. 9044492606, 857418514
http://twitter.com/aajsamaj
http://aaj-samaj.blogspot.com
http://aapki-awaz.blogspot.com

--
Manage emails receipt at http://groups.google.com/group/bharatswabhimantrust/subscribe
To post ,send email to bharatswabhimantrust@googlegroups.com
http://www.rajivdixit.com -  Rajiv Dixit audio and videos lectures.
http://www.bharatswabhimanyatra.com - Swami Ramdev's Yatra Videos
http://www.bharatswabhimantrust.org  - Bharat Swabhiman Official website

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "SureShotJobs" group.
To post to this group, send email to sureshotjobs@googlegroups.com.
To unsubscribe from this group, send email to sureshotjobs+unsubscribe@googlegroups.com.
For more options, visit this group at http://groups.google.com/group/sureshotjobs?hl=en.

No comments:

Post a Comment